Vaibhav Pandya : आईपीएल 2024 चल रहा है, इस बीच हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है । बताया जा रहा है की हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई वैभव पंड्या को उनके और उनके बड़े भाई कुणाल पांड्या को बिजनेस में धोखा देने के आरोप में बीते बुधवार को गिरफ्तार किया गया है । मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है की 37 वर्षीय वैभव पंड्या एक पार्टनरशिप फंड से लगभग 4.3 करोड रुपए की हेरा फेरी की । जिससे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनके भाई कुणाल पांड्या को नुकसान हुआ है।
Vaibhav Pandya : बताया जा रहा है कि इन तीनों भाइयों ने साल 2021 में एक बिजनेस शुरू किया था, दरअसल हार्दिक पांड्या उनके बड़े भाई कुणाल पांडे और सौतेली भाई वैभव पांड्या के बीच पार्टनरशिप में एक पॉलीमर एक फॉर्म है । जिसमें हार्दिक पांड्या कुणाल पांड्या के पास 40% शेर है । जबकि वैभव पांड्या के पास 20% शेर है । तीनों भाइयों के बीच हुई इस पार्टनरशिप में कुछ शर्ते रखी गई थी । शर्तों के मुताबिक फर्म को चलाने की पूरी जिम्मेदारी वैभव पांड्या की थी । लेकिन कहां जा रहा है कि वैभव पंड्या ने पार्टनरशिप की शर्तों का उल्लंघन किया है और पैसों में हेर फेर की है । जिससे हार्दिक और कुणाल को नुकसान हुआ जिसके चलते वैभव पांडे को गिरफ्तार किया गया है ।