Uttrakhand Rape Case : तीर्थनगरी में गूंजी तड़पती चीखें, रेलवे स्टेशन पर घिनोना अपराध

Uttrakhand Rape Case : तीर्थनगरी ऋषिकेश से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बता दें ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि जीआरपी और आरपीएफ ने युवती को बेसुध हालत में मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों के पहुंचने का इंतजार है।

पुलिस की और से ये ये जानकारी दी गई है कि पीड़ित लड़की की 23 साल है और वह रामपुर ,उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। युवती एक महीने पहले मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में आई थी। मंगलवार सुबह वीरभद्र रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर में एक युवती बेसुध हालत में पड़ी है।

सूचना पाकर जीआरपी और रेलवे पुलिस फोर्स के जवान वीरभद्र रेलवे स्टेशन पहुंचे और अचेतावस्था में मिली युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश ले आए। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि रात में वीरभद्र रेलवे स्टेशन के पास एक ढाबे में खाना खाया था।उसके पास पैसे नहीं थे। एक बाबा ने उसकी मदद की और रेलवे स्टेशन लेकर आ गया। आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जीआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत पंवार ने बताया कि मामले की सूचना युवती के परिजनों को दे दी है।उनके रामपुर से ऋषिकेश पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल युवती को सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस को वार्ड में तैनात किया गया है।