Uttrakhand News : स्वास्थय मंत्री धन सिंह रावत की अधिकारियों के साथ अहम बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Uttrakhand News : मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में स्वास्थय मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी, सीडीओ पौड़ी, एनआईटी उत्तराखण्ड़ के निदेशक, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सिंचाई विभाग की जीवीके जल विद्युत परियोजना को अस्थाई तौर पर दी गई भूमि, श्रीनगर में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटन व श्रीनगर में मौजूद यूकाडा की भूमि को एनआईटी श्रीनगर को आवंटित करने को लेकर बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिससे कि एनआईटी उत्तराखण्ड समेत अन्य संस्थानों का विस्तार हो सके। वहीं इस दौरान ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना से प्रभावित स्वीत व डुंगरीपंथ के निवासियों के लिए पुनर्विस्थापन पूर्व स्वीकृत धनराशी के उपयोग को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये।