Uttrakhand Crime Breaking : प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहा है। राज्य में दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न जैसे अपराधिक मामले रोजाना सामने आते हैं ताजा मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन उसकी एक न सुनी गई इसके बाद महिला ने परेशान होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने विवाहिता के पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने का मामला दर्ज कर लिया है साथ ही मामले की जांच भी शुरू हो गई है।
दरअसल, श्रीरामकुमार सेवा सदन भीमगोड़ा निवासी श्रीनिवास तिवारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साल 2020 में उनकी बेटी की शादी अनुराग शुक्ल निवासी विद्यापीठ शिवनगर, भूपतवाला के साथ हुई थी. दहेज में कार और सामान के साथ ही साढ़े पांच लाख रुपए नकद दिए थे. आरोप है कि शादी के बाद से पति अनुराग शुक्ल समेत ससुराली कम दहेज लाने को लेकर उनकी बेटी को लगातार परेशान करने लगे. इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट तक की गई.
आरोप है कि मार्च 2021 में छह सप्ताह की गर्भवती उनकी बेटी को पति और ससुरालियों ने शरीर में कमजोरी बताकर जबरन गर्भ गिराने वाली गोली खिला दी, जिससे कुछ समय बाद उसका गर्भपात हो गया. अक्टूबर में फिर से गर्भवती होने पर भी विरोध किया गया और जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया. इसके बाद भी लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे. जब पुलिस में सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा.