Uttrakhand Breakings : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari से दिल्ली में भेंट की। इस दौरान राज्य के आर्थिक विकास, पर्यटन को बढ़ाने और पलायन को रोकने हेतु विभिन्न राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी निवेदन उनसे किया।
साथ ही मसूरी में स्वीकृत दो लेन टनल परियोजना में लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाने के विषय में अनुरोध किया। माननीय गडकरी जी ने उत्तराखंड की विभिन्न सड़क परियोजनाओं एवं रोपवे प्रोजेक्ट के विषय में सहायता का भरोसा दिया है।