lineman Committed Suicide In Lakhimpur : ट्रांसफर मांगने पर JE ने रखी ये घिनौनी शर्त, परेशान होकर लाइनमैन ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरा मामला

lineman Committed Suicide In Lakhimpur : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपका खून खोल उठेगा। ये मामला विद्युत विभाग से जुड़ा है जहां ड्यूटी में तैनात एक लाइनमैन ने जेई की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर लिया। रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से पहले का वीडियो मिलने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बिजली विभाग को जेई के निलंबन की संस्तुति और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जबकि, एसपी संजीव सुमन ने भी तहरीर मिलते ही कार्रवाई की बात कही है। मामले में बिजली विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

lineman Committed Suicide In Lakhimpur : क्या है पूरा मामला 

लखीमपुर में पलिया का रहने वाला गोकुल यादव (45) बिजली विभाग में लाइनमैन था। उसकी एक साल से तैनाती घर से 50 किलोमीटर दूर अलीगंज में थी। इससे पहले महंगापुर में तैनात था। वहां उसकी पहचान जेई से हुई थी। गोकुल अपने परिवार को लेकर काफी दिनों से परेशान था। इसलिए वह अपना ट्रांसफर पलिया चाह रहा था। उसने इसके लिए कई अफसरों से बात की, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई। गोकुल ने अपने जेई से बात की। जेई ने ट्रांसफर करवाने की जिम्मेदारी तो ली, लेकिन इसके बदले उसने जो डिमांड की उसे गोकुल सहन नहीं कर सका। जेई ने लाइनमैन से कहा, ‘तुम एक रात के लिए अपनी पत्नी को मेरे और मेरे साथियों के लिए भेज दो, उसके बाद तुम्हारा ट्रांसफर करवा देंगे।’ यह सुनते ही गोकुल वापस आ गया। उसने इस बात की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।इस शर्त ने लाइनमैन को इस कदर आहत किया कि उसने घर आकर खुद पर डीजल उड़ेला और आग लगा ली। परिवार के लोग उसको देर रात उसको लखीमपुर लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां पर रविवार सुबह 6 बजे गोकुल की मौत हो गई।

lineman Committed Suicide In Lakhimpur : मौत से पहले लाइनमैन ने जेई के खिलाफ बयान दिया है। लाइनमैन ने वीडियो में कहा कि जेई और उसके दलाल ट्रांसफर के बदले में मेरी पत्नी मांग रहे हैं। मैंने थाने में भी नंबर देकर शिकायत किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस मामले में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी जेई के निलंबन की सिफारिश की। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए निर्देश दिया। रविवार देर शाम अधीक्षण अभियंता राम शब्द ने आरोपी जेई नागेंद्र कुमार और टीजी-2 जगतपाल को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में पलिया के सीओ संजय नाथ तिवारी का कहना है कि अभी तक परिवार से कोई केस दर्ज करवाने नहीं आया है। परिवार के लोगों की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, हवा में झूल रही 48 जिंदगिया