chappal girl of Lucknow : थप्पड़ गर्ल के बाद अब लखनऊ की चप्पल गर्ल हुई फेमस, जानें कैसे

chappal girl of Lucknow : थप्पड़ गर्ल के बाद अब लखनऊ से चप्पल गर्ल या कह सकते हैं, चप्पल कांड का मामला सामने आ रहा है। जी हां लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया चौराहे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक महिला टेंपो चालक को चप्पल मारती दिखाई दे रही है। बता दें कि यह महिला अकेली नहीं है इसके साथ दो युवक भी टेंपो चालक से बहस करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला –

chappal girl of Lucknow : यह वीडियो बीते शनिवार का है। दरअसल लखनऊ विकास नगर क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर दो युवकों सहित एक महिला का टेंपो चालक से झगड़ा हो गया । बताया जा रहा है कि दोनों युवक और महिला टेंपो चालक के मन मूताबिक टेंपो का किराया नहीं दे रहे थे जिस पर टेंपो चालक द्वारा विरोध किया गया । इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक आ गई । महिला ने टेंपो चालक को दो थप्पड़ तक जड़ दिए और बाद में उसे चप्पल से भी पीटा। गौर करने वाली बात यह है कि जब महिला टेंपो चालक को चप्पल से मार रही थी उस वक्त मौके पर ट्रैफिक सिपाही सहित होमगार्ड भी मौजूद थे । सिपाही व होमगार्ड लगातार महिला को टेंपो चालक को पीटने से रोक रहे थे और मामले को शांत कराने की कोशिश भी कर रहे थे।

जरुर पढ़े : Yogi on taliban supporters : तालिबान का समर्थन करने वालों पर बरसे सीएम योगी, कही ये बड़ी बात

पीड़ित चालक ने नहीं कराई कोई शिकायत दर्ज
आपको बता दें इस मामले में पीड़ित चालक ने कोई शिकायत फिलहाल दर्ज कर नहीं कराई है । लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग लगातार महिला की आलोचना करते नजर आ रहे है । इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को चप्पल कांड को थप्पड़ गर्ल और फेक फेमिनिज्म से जोड़ते नजर आ रहे हैं ।

ये भी पढ़े : लखनऊ