Uttarakhand Vidhansabha Chunav 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शोरगुल थमने के साथ ही अब 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में आम जनता से लेकर राजनीतिक हस्तियां भी अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान करेंगे।
Uttarakhand Vidhansabha Chunav 2022 : राज्यपाल अपनी पत्नी संग डालने जाएंगे वोट
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए चंद घंटे ही बचे हैं ऐसे में 14 फरवरी को सभी लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे और अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करेंगे ऐसे में राजनीतिक हस्तियां भी अपने मत का प्रयोग करेंगे आपको बता दें कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर सोमवार 14 फरवरी को शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट में सुबह 9:00 बजे मतदान करेंगे। वही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह 8:30 बजे डिफेंस कॉलोनी के डीएवी पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।
ये भी पढ़ें : चुनाव से पहले सीएम पुष्कर का मास्टर स्ट्रोक, कहा— सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा होगा तैयार
Uttarakhand Vidhansabha Chunav 2022 : आप के सीएम पद उम्मीदवार कर्नल कोठियाल भी करेंगे मत का प्रयोग
वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल उत्तरकाशी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जोशीयाड़ा तहसील भटवाड़ी में सुबह 8:30 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करेंगे।