Uttarakhand Vidhansabha Chunav : उत्तराखंड चुनाव आयोग ने आॅनलाइन एप्स की जारी, एक क्लिक में मिल सकेगी प्रत्याशियों की जानकारी सारी

Uttarakhand Vidhansabha Chunav : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को कोरोना के बीच सफलतापूर्वक संपन्न कराना चुनाव आयोग ​के लिए भी चुनौती बना हुआ है जिसको देखते हुए चुनाव आयोग आॅनलाइन व्यवस्थाओं को ज्यादा वरीयता दे रहा है जिसके लिए चुनाव आयोग ने कई एप्स जारी की है ​जिसमें चुनाव संबंधित सभी जरूरी सेवाएं मुहैया कराई गई है। इन आॅनलाइन एप्स में सी विजिल एप, पीडब्ल्यूडी एप, सुविधा कैंडिडेट एप, ऑब्जर्वर एप, गरुणा एप शामिल हैं।

Uttarakhand Vidhansabha Chunav : मतदाता आॅनलाइनइ कर सकेंगे प्रत्याशियों की जानकारी चेक

इन ऑनलाइन एप्स के माध्यम से मतदाता, मतदाता पंजीकरण, शिकायत, मतदाता पर्ची, ई वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाना जैसी तमाम सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं यही नहीं इन एप्स के माध्यम से मतदाता सभी विधानसभा प्रत्याशी और उनकी संपत्ति के साथ ही अपराधिक इतिहास की जानकारी भी घर बैठे ही देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में पूछ के साथ पैदा हुआ नवजात