Uttarakhand Police Officers : उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, लिस्ट में देखिए किस—किस का नाम है शामिल

Uttarakhand Police Officers : स्वतंत्रता दिवस को इस बार और भी ज्यादा भव्य बनाने के लिए राष्ट्रपति पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” और सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किया जाएगा।

देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा जिसको भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज़ हो चली है तो वहीं इस बार ​देश के सर्वोच्च योगदान देने के लिए उत्तराखंड के कई अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा बता दें कि उत्तराखंड से कई अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” और सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों की लिस्ट जारी कर ​दी गई है जिनमें उत्तराखंड के 6 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इन 6 नामों में से 1 राष्ट्रपति का पुलिस पदक सम्मा​न के लिए चुना गया है जबकि 5 नाम पुलिस पदक के लिए चुने गए है। लिस्ट में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों को पुलिस में रहते हुए जनता की सेवा करने के साथ ही समाज के प्रति समपर्ण को देखते हुए इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिससे की आने वाले समय में भी वो इसी तरीके से समाज के लिए सराहनीय कार्य करते रहें।
उनके पुलिस विभाग में रहते हुए सराहनीय कार्य के खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सभी अधकारियों को सम्मानित करेंगे

ये भी पढ़ें : Lachhiwala : नए स्वरूप में नज़र आएगा लच्छीवाला नेचर पार्क, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन

Uttarakhand Police Officers : इन अधिकारियों का नाम है शामिल——

विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”

—— श्री ददन पाल, पुलिस अधीक्षक/सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।

सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”

—— श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय, देहरादून।
—— श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक, मा0 मुख्यमंत्री सुरक्षा, उत्तराखण्ड, देहरादून।
—— श्री दिग्विजय सिंह परिहार,पुलिस उपाधीक्षक, संचार, पुलिस संचार मुख्यालय देहरादून।
—— श्री मोहन राम, उ0नि0 वि0श्रे0 एसपीआर हल्द्वानी।
—— श्री जई राम, मु0 आरक्षी वि0श्रे0 चालक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।

ये भी पढ़ें : President’s Police Medal