Uttarakhand Congress Flag Hosting : कांग्रेस मुख्यालय में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने किया ध्वजारोहण

Uttarakhand Congress Flag Hosting : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गादियाल भी शामिल हुए और ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ आज पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी धूमधाम से मनाई जा रही है इसी क्रम में आज कांग्रेस मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया साथ ही कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल हुए इस दौरान उन्हें ध्वजारोहण करने के साथ ही प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं देश को आजादी दिलाने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं और उनके जज्बे को सलाम करता हूं जिन्होंने अपना सर कलम करवा दिया लेकिन हार नहीं मानी। उनके बलिदान के बूते पर ही आज हम आजाद हिंद में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि हम राष्ट्र की बेहतरी के लिए उत्तराखंड की बेहतरी के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे जिसकी प्रेरणा हमें हमारे शहीदों और आंदोलनकारियों से मिली है। उन्होंने इस मौके पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को भी नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा मैं सभी आंदोलनकारियों को प्रणाम करता हूं जिनकी बदौलत हमारे उत्तराखंड राज्य का निर्माण हो सका जिसके विकास की मैं कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें : CM Pushkar On Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम पुष्कर ने उत्तराखंड को दिया तौहफा, की ये बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand Congress Flag Hosting : इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी अहम भूमिका निभाई थी जिसे भूले नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी तो हमें मिली लेकिन भारत मॉं ने अपने कई वीर सपुतों को खोया है जिनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि मैं भारत माता के उन सभी सपुतों को नमन करता हूं।

ये भी पढ़ें : Independence Day (India)