TSR And Harda Meeting : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में कांग्रेस से दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की । ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों दिक्कत नेताओं की इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं । राजनितिक गलियारों में यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है । इस विषय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि डिफेंस कॉलोनी स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर गए थे इसका पता चलने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे मिलने पहुंच गए।
TSR And Harda Meeting : त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडियां पर शेयर की तस्वीर
इस मुलाकात की तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा लंबे अंतराल के बाद चलते-चलते हरीश रावत से भेंट हुई । कोरोना के बाद उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखा गया स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि मैं स्वस्थ हूं ।
TSR And Harda Meeting : राजनीतिक गलियारों में उठ रहे कई सवाल
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की बातें चलने लगी है । कहा यह भी जा रहा है की कांग्रेस भाजपा के असंतुष्ट ओर से संपर्क करने में जुटी है। दरअसल हाल ही के दिनों में हरीश रावत ने पार्टी की पदयात्रा अभियान के बहाने डोईवाला विधानसभा में भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर जाकर संपर्क साधा था । हरदा के त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर जाने पर भी कई तरह के सवाल उठे थे । वहीं अब त्रिवेंद्र सिंह रावत का उनसे यूं अचानक मिलने पहुंचना कई और सवालों को दस्तक दे रहा है ।
ये भी पढ़े : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हो सकती है कैबिनेट में चर्चा, मंत्री हरक सिंह ने दिए संकेत