Family Welfare Program : विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली पुलिस कर्मियों की पत्नियां सम्मानित

Family Welfare Program : फैमिली वेलफेयर कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की पत्नी विनीता सिंह कुंवर और पुलिस अधीक्षक अपराध मिथिलेश कुमार की पत्नी आरती सिंह ने आज दिनेशपुर थाने में पहुंचकर पिछले 1 सप्ताह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर पुलिस कर्मियों की पत्नियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Family Welfare Program : 1 सप्ताह का दिया गया था समय

बता दें कि 1 सप्ताह पूर्व दोनों अधिकारियों की पत्नियों ने दिनेशपुर थाने पहुंचकर आवासीय परिसर का निरीक्षण कर उन पुलिसकर्मियों की पत्नियों को रहन-सहन खानपान व सब सफाई आदि के बारे में जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने की बात हुई थी इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया था इसके तहत आज दोनों अधिकारियों की पत्नी पुनः दिनेशपुर थाने पहुंची और एक कार्यक्रम में पिछले सप्ताह के दौरान की पत्नियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर उन को पुरस्कृत किया।

ये भी पढ़े : मंत्री ​हरक के इस्तीफे की चर्चा की कहानी में आया नया मोड़, पढ़ें पूरी ख़बर