Devasthanam Board Dissolved : उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही लगातार तीर्थ पुरोहितों द्वारा किए जा रहे विरोध पर अब उत्तराखंड सरकार ने विराम चिन्ह लगा दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के आदेश जारी कर दिए है।
Devasthanam Board Dissolved : देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही हो रहा था विरोध
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर चले आ रहे विरोध पर विराम लगाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान कर दिया है। बता दें देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही लगातार देवस्थानम बोर्ड का विरोध किया जा रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान कर दिया है।
Devasthanam Board Dissolved : त्रिवेन्द्र शासनकाल में हुआ था देवस्थानम बोर्ड का गठन
देवस्थानम बोर्ड का गठन पूर्वर्ती त्रिवेंद्र सरकार के शासन काल में 27 नवम्बर 2019 में हुआ था लेकिन देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही लगातार इसका विरोध तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जा रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए सीएम पुष्कर ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद से तीर्थ पुरोहितों में खुशी की लहर है।
ये भी पढ़े : दौरे के दूसरे दिन देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत