Dehradun Rape Case : देहरादून में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, भांजे ने मामी को बनाया हवस का शिकार

Dehradun Rape Case : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है । आपको बता दें यहां एक भांजे ने अपनी मामी के साथ दुष्कर्म किया है।

सगी मामी के साथ दुष्कर्म
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक भांजे ने अपनी सगी मामी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी भांजा 1 महीने से लगातार अपनी मामी के साथ दुष्कर्म कर रहा था । वहीं बीते शुक्रवार को आरोपी की मामी यानी पीड़ित महिला ने राजपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Dehradun Rape Case : पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपने बच्चों और पति के साथ राजपुर में रहती है और महिला का भांजा भी उन्हीं के साथ घर में रहता है । महिला ने आगे पुलिस को बताया कि पति गार्ड की नौकरी करता है जिसकी वजह से उनकी ड्यूटी रात में रहती है । पीड़िता ने कहा कि उसका भांजा 1 महीने से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

ये भी पढ़े : Tiger kills The Child : नैनीताल में ढ़ाई साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

पति ने महिला की एक ना सुनी
पीड़िता ने पुलिस को यह जानकारी भी दी है कि उसने यह बात अपने पति को भी बताई लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी और उल्टा पत्नी पर ही झूठे आरोप लगाने लगा।पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर राजपुर पुलिस ने आरोपी भांजे मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और दबिश देते हुए उसे मसूरी रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी मनोज ने यह स्वीकार किया है कि उसने अपनी मामी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि वह राजपुर रोड में कॉन्प्लेक्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और उसकी ड्यूटी दिन में रहती है जबकि उसके मामा की ड्यूटी रात में रहती है मनोज ने पुलिस को बताया की रात को घर में मामी और बच्चे अकेले होते हैं जिस कारण उसने अपनी मामी के साथ गलत काम को अंजाम दिया अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा ।