Congress Taunt Modi Visit : पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा— अब भाजपा के जुमलों में नहीं फसेगी जनता

Congress taunt Modi visit : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में केन्द्रीय मंत्री उत्तराखंड में लगातार दौरे कर रहे हैं इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड आएंगे जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।

Congress taunt Modi visit : भाजपा के भ्रमजाल को समझ चुकी है जनता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे जिसको लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश जोशी ने भाजपा पर निशाना साधा है। गोदियाल का कहना है कि चुनाव के मद्देनज़र ये स्वाभाविक है कि केन्द्रीय नेता आएंगे लेकिन भाजपा इस बार इस भ्रम में ना रहे की पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा भोली—भालि जनता को ठगने में सफल साबित होगी। गोदियाल का कहना है कि जनता अब भाजपा के भ्रमजाल को अच्छी तरीके से समझ चुकी है और प्रदेश में दौरे करके भाजपा अंधेरे में तीर मारने का काम कर रही है।

Congress taunt Modi visit : देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दौरे के दौरान राजधानी देहरादून पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर भाजपा पूरी तरीके से तैयारियों में जुट गई है। इस पहले 7 अक्टूबर को पीएम मोदी ऋषिकेश आए थे और उसके बाद चार नवंगर को केदारनाथ दौरे पर रहकर उन्होंने भगवान केदार के दर्शन किए ​थे।

ये भी पढ़े : देवस्थानम बोर्ड को जल्द रद्द कर सकती है धामी सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत