CM Dhami in Haridwar : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे ,जहां उन्होंने संत शिरोमणि स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी वामदेव जी का समाज के लिए संतों के लिए और मुख्य रूप से अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में बहुत ज्यादा योगदान रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें मुख्यमंत्री करीब 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे, उसके बाद मुख्यमंत्री सीधे आस्था पथ के पास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण किया, इस मौके पर साधु संतों के साथ खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
CM Dhami in Haridwar : स्वामी वामदेव जी का समाज के लिए संतों के लिए रहा अहम योगदान
मूर्ति के अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी वामदेव जी का समाज के लिए संतों के लिए और मुख्य रूप से अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में बहुत ज्यादा योगदान रहा है। संतो द्वारा यहां पर उनकी प्रतिमा को लगाया गया है,उन्होंने आज उसका अनावरण किया है जो आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगी, इस मौके मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
पीएम मोदी के दौरे का जल्द ही कार्यक्रम फाइनल करके देंगे जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा हो सकता है जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही कार्यक्रम फाइनल होते ही सभी को जानकारी दे दी जाएगी। तो वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।