Bulli Bai App : सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी एक महिला को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है बता दें की बुली बाई मामले में इससे पहले भी मुंबई पुलिस एक आरोपी विशाल कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर चुकी है मुंबई पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं।
Bulli Bai App : ऐप में मुस्लिम महिलाओं की फोटो की जाती थी अपलोड
दरअसल बीते कुछ दिनों से बुल्ली बाई’ ऐप ने बवाल मचा रखा है, इस ऐप के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है और साथ ही उनकी तस्वीरें भी ऐप पर अपलोड की जा रही है । इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि इन तस्वीरों का ऑनलाइन सौदा भी हो रहा है
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, प्रदेश में अब इतनी हुई कोरोना मरीजों की संख्या
आरोपी विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी मुंबई पुलिस
मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला बुली बाई एप से जुड़े तीन अकाउंट को चलाती जिसमें मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड की जाती थी साथ ही उन फोटोज़ पर अभद्र टिप्पणी भी की जाती थी। बता दें कि इससे पहले मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया था जो सिख नामों का इस्तेमाल कर अलग—अलग खाते चलाया करता था।
Bulli Bai App : महिला पत्रकार की फोटोज़ से हुआ था मामले का खुलासा
यह मामला तब संज्ञान में आया जब एक महिला पत्रकार की तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट के साथ शेयर किया था इस पूरे मामले में अब मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है अब जल्द ही इस एप से जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता चल पाएगा और यह भी पता चला पाएगा कि ऐप कहां से संचालित हो रही है और इसका मकसद क्या है।
