Uttarakhand News : टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किये गए हैं।
नांमाकन के अंतिम दिवस में कल 05 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन प्रस्तुत किये गए।
प्रातः 11 बजे से नामांकन प्रकिया शुरू हुई अपराह्न 03 बजे तक चली
05 प्रत्याशी में भारतीय राष्ट्रीय एकता दल से बृजभूषण करनवाल,
निर्दलीय प्रत्याशी, सरदारखान, विपिन कुमार अग्रवाल, प्रेमदत्त सेमवाल, सुदेश तोमर द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की 28 मार्च 2024 (गुरूवार),
नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार),
मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार),
मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार)
तथा 06 जून 2024 (गुरूवार) को निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न की जाएगी।