Uttarakhand Disaster Update In Joshimath : उत्तराखंड में आपदा से निपटने के लिए सरकार का मास्टर प्लान,आपदा सचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand Disaster Update In Joshimath : जोशीमठ आपदा को लेकर राज्य सरकार चिंतित नजर आ रही है … जिसमे सरकार के निर्देश पर शासन के अधिकारियों को इस आपदा में राहत और बचाव के कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए है। आपदा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि अब तक 68 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। आपदा सचिव ने कहा कि राहत और बचाव के कार्यो के साथ साथ जांच सर्वे के कार्य भी तेज किया जाएगा … जिसमे विस्थापन को लेकर एसीएस वित्त की अध्यक्षयता में कमेठी गठित की जाएगी । इसके साथ मुख्य सचिव रोजना आपदा के राहत और बचाव के कार्यो की समीक्षा करेंगे । आपदा सचिव ने कहा की आईआईटी रुड़की जियोटेक्निकल स्टडी करेगी , वाडिया इंस्टीट्यूट से सिस्मिक टेस्ट करेगा , नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी हाइड्रोलॉजिकल टेस्ट करेगा , ओर इसकी रिपोर्ट भी एक माह के भीतर देनी होगी ।