Uttarakhand Congress Conference : कांग्रेस सम्मेलन के जरिए नेता प्रतिपक्ष ने भरी हुंकार, भाजपा पर बोला जमकर हमला

Uttarakhand Congress Conference : उत्तराखंड कांग्रेस ने विकासनगर में सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेसजन शामिल हुए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर कटाख किए।

Uttarakhand Congress Conference : भाजपा के राज में महंगाई चरम पर

उत्तराखंड राज्य में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव सभाओं की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। पछवादून विकासनगर से इन सम्मेलनो का आगाज हुआ है। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज महंगाई बढ़ाने के साथ ही बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है।

Uttarakhand Congress Conference : कांग्रेस सरकार बनाकर महंगाई कम करेगी—नेता प्रतिपक्ष

सम्मेलन में जनता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब हम लड़ाई के मैदान में उतरते हैं तो इस जंग जीतने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। राजनीति में कभी परिस्थितियां अनुकूल होती है और कभी विपरीत होती है ।उन विपरीत परिस्थितियो मे कांग्रेस के साथियों को ढाल बनकर काम करना है ‌।

Uttarakhand Congress Conference :  प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन वे वादे जन आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं,आज तेल ,रसोई गैस पैट्रोल, की मंहगाई ने आम जन का वजट बिगाड़ दिया है। लेकिन अब जनता भाजपा के लोगों के दोगलेपन को समझ चुकी है और 2022 में जनता कांग्रेस का पूर्ण सहयोग करेगी और सरकार बनाने के बाद कांग्रेस महंगाई को कम करने का काम ​करेगी।

ये भी पढ़े : विस्फोटक लगाकर पहले उड़ाया एटीएम और फिर 16 लाख कैश लेकर फरार हुए चोर