Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami :पुष्कर सिंह धामी होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जानें क्या कुछ रहा है धामी का सफरनामा

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच अब राज्य की कमान एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के हाथों सौंप दी गई है। यदी पुष्कर सिंह धामी और उनके राजनीतिक सफरनामें की बात करें तो———

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami : पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक सफरनामा

—— पिथौरागढ़ जिले में 16 सितंबर 1975 को हुआ पुष्कर सिंह धामी का जन्म
—— मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में ली मास्टर्स की डिग्री
—— 1990 में आरएसएस की स्टूडेंट विंग ABVP के साथ शुरू किया राजनीतिक सफरनामा
—— 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक ABVP के विभिन्न पदों पर रहकर किया काम
—— दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं पुष्कर सिंह धामी
—— 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे धामी
—— 2012 में पहली बार खटीमा से हुए विधायक निर्वाचित
—— 2017 में दूसरी बार खटीमा के विधायक बने पुष्कर सिंह धामी
—— ​मंत्री बने बिना ही सीधे सीएम पद की ली धामी ने शपथ

ये भी पढ़े : विधानमंडल की बैठक में शाम 5 बजे लगेगी सीएम फेस पर मुहर, ये नाम हैं रेस में शामिल

Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami : इन नामों पर हो रही थी चर्चा —

Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami :

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami : बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई ऐसे नेता हैं जो सीएम बनने की रेस में थे। जिनमें महिलाओं में ऋतु खंडूडी, पुरूषों में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, सतपाल महाराज के नाम शामिल हैं हालंकि उत्तराखंड की कमान किसको सौंपी जाएगी ये विधानमंडल की बैठक में साफ हो गया और पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगाई गयी।