Uttarakhand Bulletine 5 April : उत्तराखंड की बड़ी ख़बरें, एक क्लिक में जानें क्या कुछ रहा आज दिनभर में खास

Uttarakhand Bulletine 5 April  : राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को हटाए जाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार धरना दे रहे हैं। जिनको समर्थन देने के लिए आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारी के साथ धरना दिया।दून अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। जिनको समर्थन देने के लिए आज धरना स्थल पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे।

Uttarakhand Bulletine 5 April : आउटसोर्सिंग कर्मियों के धरने को समर्थन देने पहुंचे हरदा

Harda Support outsourcing personnel

हरीश रावत ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की मांग जायज है और इनकी सेवा विस्तार होनी चाहिए। इस दौरान हरदा में धरना स्थल से ही सीएम धामी को फोन लगाया और कर्मचारियों की बहाली की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की।मीडिया से बात करते हुए हरदा ने कहा कि कोरोना के समय स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना सभी ने की है लेकिन अब इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा रही है जो इनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा विस्तार को लेकर मैंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से वार्ता की है जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि अगली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे को जरूर उठाया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा।

 Uttarakhand Bulletine 5 April : डोईवाला की नहर में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी 

 Uttarakhand Bulletine 5 April

आज यानी मंगलवार को डोईवाला में उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली नहर में एक युवक का शव मिला । बताते चलें कि डोईवाला के केशवपुरी में खेतों में जाने वाली मुख्य सिंचाई नहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई . जानकारी यह मिली की युवक का नाम विशाल उर्फ मोदी है और उसकी उम्र 20 साल है और वह रणवीर निवासी केशवपुरी का पुत्र है । बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह विशाल दिल्ली से डोईवाला आया था । विशाल घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाने जा रहा है जिसके बाद वह नहर में नहाने जाएगा लेकिन  नहाने की बात कहकर घर से निकला विशाल लौटा ही नहीं। वही कुछ देर बाद यह खबर सामने आई कि केशवपुरी की नहर में एक शव मिला है .सुबह करीब 11:30 बजे खबर मिली वहीं सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई । मौके पर पहुची पुलिस द्वारा विशाल को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया नहीं बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घर वालों को इस बात की जानकारी थी  ।

 Uttarakhand Bulletine 5 April : सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मूलाकात, इन मुद्दो पर हुई चर्चा 

 Uttarakhand Bulletine 5 April

Uttarakhand Bulletine 5 April : 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनों दिल्ली दौरे पर है । दिल्ली दौरे पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उत्तराखंड के विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की । इसके साथ ही सीएम धामी ने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों में केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को लेकर आभार भी व्यक्त किया । मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी ‌। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी की हुई इस मुलाकात में खास बात यह रही कि इस दौरान उत्तराखंड राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए जीएसटी प्रति कर अवधि को बनाए जाने का अनुरोध किया गया है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बागवानी की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री से कश्मीर की तर्ज पर 2000 करोड का बागवानी पैकेज दिए जाने का अनुरोध भी किया है।

 Uttarakhand Bulletine 5 April : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मूलाकात 

 Uttarakhand Bulletine 5 April

Uttarakhand Bulletine 5 April : 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की । बता दें सीएम धामी ने पार्लिमेंट हाउस नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों में हिम प्रहरी योजना लागू किए जाने में केंद्र से सहयोग का अनुरोध भी किया . मुख्यमंत्री धामी की ओर से यह कहा गया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों के ग्रामों से हो रहे पलायन को रोकने और आपदा में राहत और बचाव कार्यों के लिए पुलिस आइटीबीपी व अन्य दलों का गठन किया जाना प्रास्तवित है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह कहा कि अपराध से पीड़ित महिलाओं के राहत व पुनर्वास के लिए निर्भया फंड बहुत महत्वपूर्ण है । राज्य सरकार द्वारा निर्भया फंड के लिए ₹25 करोड़ का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है वहीं मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत किए जाने के लिए केंद्र से अनुरोध भी किया है ।

 Uttarakhand Bulletine 5 April : ऋषिकेश जा रही कार खाई में गिरी 

Uttarakhand Bulletine 5 April

अब खबर टिहरी से है जहां मंगलवार को टिहरी  के चमियाला बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा । बताया जा रहा है कि इस वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे । जानकारी यह मिल रही है कि पीलवा के पास यह वाहन अनियंत्रित हो गया और तकरीबन 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा । बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन गाड़ी नंबर यूके 14 टिए 1379 ऋषिकेश जा रही थी । वही कार अचानक अनियंत्रित हो गई जिसके बाद वह खाई में गिर गई । बोलेरो कार में 14 लोग सवार थे जिनमें 4 बच्चे 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे .हालांकि राहत भरी बात यह रही कि जब वाहन खाई में गिरा तो लोगों को इस बात की खबर मिली और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया । वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की गाड़ियां पहुंची थी और सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां अब सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है ।

ये भी पढ़े : चमोली से शुरू हुए चिपको आंदोलन की मुख्य बातें, जो इतिहास के पन्नों में हो गई अमर, जानें