Uttarakhand Breaking : सनातन पर हमला करने वाले मिट गए, दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव में बोले यूपी के डिप्टी सीएम

Uttarakhand Breaking : हरिहर आश्रम में चल रहे दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव के तीसरे दिन यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन पर हमला करने वाले मिट गए, लेकिन सनातन की पताका आज विश्वभर में फहरा रही है।

कहा कि उन लोगों का भी आज पता नहीं है, जो लोग नो मन जनेऊं इकट्ठा करने के बाद भी भोजन करते थे। जो लोग आज सनातन पर अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं, मैं उन अराजक तत्वों की घोर निंदा करता हूं।