Uttarakhand Breaking : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे. यहां सीएम धामी ने सबसे पहले हरिद्वार के निजी होटल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के रीजनल कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया. इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा अभी तक देश-विदेश में सब जगह मिलकर 2 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू साइन हो चुके हैं. सीएम धामी ने कहा 8 और 9 दिसंबर को होने वाले देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्या में उद्योगपति हिस्सा लेने वाले हैं.
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी ने कहा हम उत्तराखंड की जीटीएसपी का आंकलन कर रहे हैं. सीएम धामी ने कहा राज्य में एक बार फिर से उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. जिससे हमारे यहां के नौजवानों को रोजगार मिलेगा. इससे पलायन कम होगा. सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी की प्रेरणा से हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.