Uttarakhand Breaking : कोटी कॉलोनी में टिहरी झील के किनारे 24 से 28 नवम्बर तक पांच दिवसीय अंतराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. अंतराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल का शुभारंभ शहरी विकास एंव टिहरी के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर किया.
टिहरी में साहसिक खेलों की धूमटिहरी एक्रो फेस्टिवल में देश विदेश के करीब 130 पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं. पांच दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल में खिलाड़ी प्रतापनगर की 1400 मीटर ऊंची पहाड़ी से टिहरी झील स्थित कोटी कॉलोनी में लैडिंग करेंगे. कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा टिहरी झील के किनारे पहली बार अंतराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है. उन्होंने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार टिहरी झील में साहासिक गतिविधियों को लेकर लगातार प्रयासरत हैं.