Uttarakhand Breaking : मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत पांच प्लांट को मिली मंजूरी

Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है. इस कड़ी में स्वरोजगार योजना के तहत 5265 किलो वाट के पांच प्लांट को मंजूरी दे दी गई है. इसके लिए पूर्व में प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए थे, जिसके फल स्वरुप यह मंजूरी दी गई है.राज्य में हरित ऊर्जा को प्रभावित करने के लिए मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को शुरू किया गया है. इसके तहत राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसमें शासन द्वारा अधिसूचित उत्तराखंड राज्य सौर ऊर्जा नीति 2023 के अंतर्गत टाइप टू श्रेणी में आवेदन आमंत्रित किए गए थे.