Uttarakhand Breaking : 10 जिलों में बारिश का अलर्ट….. सीएम धामी पहुचें आपदा कंट्रोल रुम

Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड में लगातार पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 10 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है किसको देखते हुए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है जिसको देखते हुए तमाम आला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह सभी जिलों की मॉनिटरिंग का काम करें इसके साथ ही जहां पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं उन मार्गों को चिन्हित करने का काम किया जाए और उन्हें तुरंत खोला जाए