Uttarakhand Breaking : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चेकिंग के दौरान 40 जिंदा कारतूस बरामद, मामले में विधायक का भाई गिरफ्तार

Uttarakhand Breaking : हैरान करने वाली खबर है कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तथाकथित राष्ट्रवादी कहे जाने वाली भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई, सतीश नैनवाल को बनबसा बॉर्डर पर नियमित चेकिंग के दौरान 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। साथ में एक पिस्टल क्लीनिंग रॉड, तीन आइफोन, दो स्मार्टफोन, 51 हजार रुपये (INR), भारतीय और नेपाली टेलीकॉम कंपनियों की चार सिम कार्ड भी बरामद की गई हैं।