Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड वन महकमे में 6 रेंजर्स का हुआ तबादला, जानें किसे कहा भेजा गया

Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड वन महकमे में तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर हुआ होमवर्क हर किसी को हैरान कर रहा है. पहले राजाजी टाइगर रिजर्व में निदेशक का पद और अब देहरादून में रेंजर के पद पर बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए हम आपको बताते हैं किया है पूरा मामला.

उत्तराखंड वन मुख्यालय ने रेंजर्स के तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है. इसमें 06 रेंजर्स की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. हालांकि चर्चा देहरादून के रेंजर पद पर हुए बदलाव को लेकर हो रही है. पहले जानिए किन किन रेंजर्स का हुआ स्थानांतरण.

हरीश थपलियाल को बदरीनाथ वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है. संजय कुमार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से टौंस वन प्रभाग की जिम्मेदारी मिली है. गंभीर सिंह धमानंदा को देहरादून वन प्रभाग से केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है. शिव प्रसाद गैरोला को मसूरी वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है. लक्ष्मण सिंह मार्तोलिया को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से हल्द्वानी वन प्रभाग भेजा गया है. विनोद चौहान को चकराता वन प्रभाग से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग भेजा गया है.