Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड में बूथ जीता चुनाव जीत के मूल मंत्र पर चल रही भाजपा ने अपने पदाधिकारीयों की जिम्मेदारी तय कर दी है प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा राज्य के सभी 11729 बूथों पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर दी गई है अब प्रांत से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख बनाया गया है । यह पदाधिकारी जिस बूथ पर वोटर होंगे और मतदाता सूची के जिस पन्ने पर उनका नाम होगा उन सभी वोटरों की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होंगी पार्टी सभी चुनाव में बूथ जीता चुनाव जीत का मूल मंत्र अपना आई आ रही है इसके तहत अपनी बूथ इकाइयों को सशक्त करने का काम किया जा रहा है बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने के साथ ही उनके सहयोग के लिए टोलियों की नियुक्ति की गई है।