Uttarakhand Breaking : हरक सिंहर रावत को ED का बुलावा, 2 अप्रैल को होगी पूछताछ

Uttarakhand Breaking : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को एक बार फिर समन जारी कर 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है.

ईडी ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और कॉर्बेट नेशनल पार्क में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में हरक सिंह रावत को समन जारी किया है. पिछले समन पर हरक सिंह रावत ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे.