Uttarakhand Breaking : मातम में बदली खुशियां, बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत

Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड के पौड़ी जिले से आज यानी सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई। बता ते चले पौड़ी जिले के चॉकीसैन तहसील अर्तगत स्योली तल्ली व स्योली मल्ली के बीच एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। जानकारी ऐसी मिल रही है कि इस वाहन में 9 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोगो की मौत गई है जबकि अन्य 3 लोग घायल बताए जा रहे है।

आपदा कंट्रोल रुम के ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब 6 बजे की है जब मैक्स वाहन से बाराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि तभी मैक्स वाहन अनयंत्रित होकर खाई में जा गिरा , इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगो की मौत हो गयी जबकि अन्य 3 लोग घायल हो गए। बताते चले कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस मे घायल लोगो को रेस्कयू किया।