Uttarakhand Assembly Elections : बाजपुर में सीएम पुष्कर ने भरी चुनावी हुंकार, भाजपा प्रतयाशी के लिए वोट की जनता से की अपील

Uttarakhand Assembly Elections : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार में तेजी ला दी है। इसी क्रम में आज सुबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी बाजपुर के ग्राम महेशपुरा पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील की।

Uttarakhand Assembly Elections : कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया सीएम पुष्कर का स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बाजपुर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र कुमार हमेशा से ही बाजपुर की जनता के लिए काम करते आए हैं और आगे भी जीत हांसिल कर विधायक के तौर पर जनता की सेवा करते रहेंगे।

इस बार भाजपा करेगी 60 पार—सीएम

जनता को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा का माहौल दिखाई दे रहा है और बाजपुर में भी जनता भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बूते पर भाजपा को वोट जरूर देगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 60 सीटों से अधिक सीट पर जीतकर उत्तराखंड में एक बार फिर से सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड चुनाव में लिए प्रियंका गांधी का घोषण पत्र, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों का है जिक्र