Union Budget : केंद्र सरकार के आम बजट को आम आदमी पार्टी ने निराशजानक बताया है, आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश किए गए बजट पर निराशा व्यक्त की है. उन्होंने कहा यह देश किसानों का है और आज भी लगभग 75% लोग गांव में निवास करते हैं भारतवर्ष विश्व में किसान देश के नाम से भी जाना जाता है ।
लेकिन यह बहुत दुख की बात है की आज जो बजट पेश किया गया उसमें किसानों की अनदेखी की गई उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर किसानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बजट में युवाओं और ग्रहणीयो के लिए कुछ भी ना होने पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा की आज का भारत युवा भारत है क्योंकि यहां ज्यादातर युवा है लेकिन फिर भी युवाओं की अनदेखी की गई जोकि निंदनीय है ।