UN Climate Talks : संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में एक मत दिखे भारत और चीन, कई देशों ने जताई नाराजगी

UN Climate Talks : भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद की खबरें किसी से छुपी नहीं है । लगातार ये खबरें सामने आती है कि चीन और भारत में सीमा विवाद ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं लेकिन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हाल ही में संपन्न हुई संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में यह दोनों देश साथ खड़े नजर आए ।

UN Climate Talks : कोयले का इस्तेमाल खत्म करने का रखा था प्रस्ताव 

संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में भारत और चीन प्रस्ताव में एक बड़ा बदलाव करने में कामयाब रहे । दरअसल ग्लोबल वार्मिंग कम करने और अपने अपने देशों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए लगभग 200 देशों की कई स्तर पर बैठक हुई । शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और चीन ने विकासशील देशों की अगुवाई करते हुए कोयले के इस्तेमाल को पूरी तरह से खत्म करने और जीवाश्म ईंधन सब्सिडी हटाने के प्रस्ताव पर पुरजोर विरोध किया । इस प्रस्ताव के बाद सम्मेलन में कोयले का इस्तेमाल खत्म करने की नहीं बल्कि कम करने के लक्ष्य के साथ जलवायु समझौते को मंजूरी दी गई ।

UN Climate Talks : कई देश हुए भारत के फैसले से नाराज

भारत और चीन के विरोध के बाद कई देश इस फैसले से नजर नाराज नजर आए । भारत और चीन के विरोध के बाद यह सहमति बनी कि कुछ देश कोयले के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म ना करके धीरे-धीरे कम करेंगे ।

UN Climate Talks भारत की एकजुटता पर शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष ने कहीं ये बात

वहीं चीन और भारत की एकजुटता के बाद शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि भारत और चीन को खुद ही जलवायु परिवर्तन के खतरे से जूझ रहे तमाम देशों को अपने इस फैसले को समझाना होगा हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता 1.5 डिग्री तक की तापमान वृद्धि के लक्ष्य के हिसाब से सही है ।

ये भी पढ़े : चार कान वाली बिल्ली सोशल मीडिया पर मचा रही है धमाल, तस्वीरें हुई वायरल