Ukraine and Russia Crisis : जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे आत्मसमर्पण

Ukraine and Russia Crisis : यूक्रेन और रूस के बीच बीते 4 दिनों से जंग जारी है। इस जंग के बीच ना तो रूसी सेना पीछे हट रही है और ना ही यूक्रेन आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है । बता दें की यूक्रेन की सेना लगातार रूसी सेना को उसी के अंदाज में जवाब दे रही है।

Ukraine and Russia Crisis : बेलारूस के अधिकारी ने यूक्रेन से की अपील

ध्यान देने वाली बात यह है कि जमीनी जंग के बीच शांति से बातचीत करने का प्रयास भी लगातार जारी है , जानकारी के मुताबिक बेलारूस के अधिकारी ने हाल ही में यूक्रेन से यह अपील की है कि वह रूस से बातचीत का ऑफर स्वीकार कर ले। बता दें कि बेलारूस से पहले क्रिमिनल ने यह बात कही थी कि वह यूक्रेन से बेलारूस में बात करने के लिए तैयार है। वहीं इसके जवाब में यूक्रेन की ओर से कहा गया कि बेलारूस से बात नहीं करेगा।

Ukraine and Russia Crisis : किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे आत्मसमर्पण

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से यह कहा गया है कि यूक्रेन और रूस दोनों देश बिना किसी शर्त के बातचीत को तैयार है। गौर करने वाली बात यह है की जेलेंस्की का यह बयान उस समय में सामने आया है जब दोनों देश डेलिगेशन बातचीत के लिए बेलारूस बॉर्डर पर निर्धारित जगह पर पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के विदेश मंत्री की ओर से यह कहा गया है कि हम किसी भी कीमत पर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। उनका कहना है कि हम बातचीत के माध्यम से शांति चाहते हैं। लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करेंगे , विदेश मंत्री ने साथ ही यह भी कहा है कि हम अपनी 1 इंच जमीन जाने नहीं देंगे।

ये भी पढ़े : राजधानी दिल्ली में बनेगा देश का पहला ई – वेस्ट पार्क, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी