भिवानी के लोहारू से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जहां बारवास गांव में एक बुलेरो गाड़ी बुरी तरह झुलसी मिली लेकिन लोगों की आॅंखें तब फटी की फटी रह गई जब उन्होंने गाड़ी के अंदर देखा। दरहसल गाड़ी के अंदर दो युवकों के कंकाल पड़े थे। बताया जा रहा है की ये दो युवक गाड़ी के साथ इस कदर जल गए की उनकी केवल हड्डियां ही मिली। फिलहाल पुलिस ने दोनों कंकालों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
भिवानी के लोहारू में एक बुलेरो कार बुरी तरह झुलस गई जिसके पास जाकर जब ग्रामीणों ने देखा तो कार के अंदर दो मृत व्यक्तियों के कंकाल पड़े थे जो बुरी तरह झुलसने की कारण उनकी केवल हड्डियां ही बची थी। फिलहाल पुलिस ने युवकों की शिनाख्त करने के लिए उनके कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।