Tulsi Plant in house : घर में  है तुलसी का पौधा तो भुलकर भी ना करें ये काम

Tulsi Plant in house : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को शुद्ध और बेहद पवित्र माना गया है । कहा जाता है घर में तुलसी का पौधा सुख और शांति का प्रतीक होता है । आंगन में तुलसी का हरा भरा होना आपके घर में की रौनक लाता है । इतना ही नहीं तुलसी का पौधा ना सिर्फ घर में नकारात्मकता को कम करता है । बल्कि तुलसी के पत्ते भी बहुत सी बीमारियों को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है ।  लेकिन इन सबसे अलग ध्यान देने वाली बात यह है तुलसी का पौधा घर में लोग लगा तो लेते हैं,  लेकिन तुलसी के पौधे को लगाने के नियम क्या होते हैं और कैसे इस पौधे की देखभाल की जाती है यह अधिकतर लोग नहीं जानते हैं । लोग नहीं जानते हैं कि अगर तुलसी के पौधे का नियम अनुसार पालन ना किया जाए तो ये आपके लिए घातक साबित हो सकता है। वहीं आज हम आपको तुलसी के पौधे को लेकर कुछ अहम और बेहद महत्वपूर्ण बातें बताने जा रही हैं।

Tulsi Plant in house : सही जगह चुने

सबसे पहली बात अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाने जा रहे हैं तो आपको पौधे के लिए सही जगह यानी उत्तर-पूर्व दिशा व साफ-सुथरे स्थान को चुनना चाहिए । अगर आपके ऐसा करते हैं तो आपके घर में सकारात्मक उर्जा आती है।

Tulsi Plant in house : पूर्ण देखभाल

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पूज्य माना गया है । लिहाजा आपको तुलसी के पौधे की वैसे ही देखभाल करनी चाहिए जैसे अन्य देवी-देवताओं की होती है।

जमीन में ना लगाएं

अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाने जा रहे हैं या लगा चुके हैं तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि यह पौधा जमीन में ना लगाएं तुलसी के पौधे को हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए ।

ये भी पढ़े : Lord Hanuman is not worshiped : ऐसा गांव जहां नहीं होती भगवान हनुमान की पूजा, यहां के लोग रहते हैं हनुमान जी से नाराज, ये है खास वजह

तुलसी के पास ना रखें यह चीजें

आपके घर में जहां तुलसी का पौधा लगा हो वह कोई अन्य चीज ना रखें । तुलसी के पौधे का स्थान बिल्कुल साफ होना चाहिए पौधे के आसपास जगह खाली होनी चाहिए वहीं इस बात का पूर्ण रूप से ख्याल रखें कि पौधे के पास झाडूस, पोछा या अन्य चीजें ना हो ।

पत्तों को तोड़ते बरते सावधानी

तुलसी के पत्तों को तोड़ते समय कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे की कभी भी तुलसी को नाखूनों की सहायता से नहीं तोड़ना चाहिए। वहीं अगर आप तुससी के पत्ते तोड़ने जा रहे है तो सबसे पहले आपको तुलसी के सामने हाथ जोड़ने चाहिए , इसके बाद हल्के हाथों का इस्तेमाल करते हुए पत्ते तोड़ने चाहिए ।