Truck Carrying Gas Cylinder Caught Fire : सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, बम की तरह 40 सिलेंडर फटने से दहला क्षेत्र

Truck Carrying Gas Cylinder Caught Fire : उत्तराखंड के टिहरी में रसोई गैस के सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक में भीषण आग लग गई. आग लगने से ट्रक में रखे लगभग 40 सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे और धमाकों की आवाज के साथ गैस सिलेंडर दूर-दूर जा गिरे. इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि लोग इसे नहीं बुझा पाए और देखते ही देखते आग ने ट्रक को पूरी तरीके से ढांप लिया हालांकि गनीमत ये रही की ट्रक के चालाक व परिचालक समय रहते ट्रक से दूर निकल गए जिस कारण उनकी जान बच पाई…बताया जा रहा है कि यह ट्रक रसोई गैस सिलेंडर लेकर घनसाली की तरफ जा रहा था और ये घटना कांडीखाल मगरों के पास की बताई जा रही है