Traumatic Accident : इंटरव्यू देने आई महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा , मौत 

Traumatic Accident : असिस्टेंट की जॉब के लिए फैक्ट्री में इंटरव्यू देने आई एक महिला हादसे का शिकार हो गई। बेलारूस के Borisov  का बताया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि यहां एक फैक्ट्री में 21 साल की महिला जिसका नाम उमिदा नजरोवा था वह शॉप असिस्टेंट की जॉब के लिए इंटरव्यू देने गई थी।

Traumatic Accident : ऐसे हुआ हादसा

इस दौरान उमिदा नजरोवा हादसे का शिकार हो गई जानकारी मिल रही है कि फैक्ट्री में लगी मशीन में उमिदा  के बाल उलझ गए जिसकी वजह से उसका गला फंस गया और उसके सर पर गंभीर चोटें भी। इतना ही नहीं बाल उलझने से महिला की गर्दन भी टूट गई। हादसे में घायल हुई महिला को फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों ने फौरन अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।

Traumatic Accident : 7 महीने की प्रेग्नेंट थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई थी दरअसल इंटरव्यू के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे सदस्य महिला को फैक्ट्री घुमाने ले गए ताकि वह काम को समझ सके लेकिन इसी दौरान उसके साथ ही हादसा हो गया। फैक्ट्री में लगी मशीन से गुजरते हुए उमिदा नजरोवा के बाल उस में उलझ गए और गंभीर रूप से घायल हो गई इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : मौनी रॉय की सिज़्ज़लिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल , फैंस बोले बेहद खूबसूरत