भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पुण्यतिथि है। 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। वहीं भारत रत्न से सुसज्जित लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी ।
सतपाल महाराज ने अपने फेसबुक पर एक स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत रत्न से सुसज्जित, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

14 भाषाओं में गाए थे हजारों गाने
लता मंगेशकर ने न केवल हिंदी बल्कि 14 अलग-अलग भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उनकी गायकी का जादू इतना लोकप्रिय था कि उन्हें ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी जगह मिली। सुमन चौरसिया की किताब ‘लता समग्र’ में 2014 तक उनके गाए गानों की विस्तृत सूची मौजूद है।
‘लता समग्र’ के अनुसार, उन्होंने 5328 हिंदी फिल्मी गाने, 198 गैर-फिल्मी गाने और 127 ऐसे गाने गाए जो कभी रिलीज नहीं हुए। उनके गाए हुए कुछ अन्य भाषाओं के गीतों की सूची इस प्रकार है: