Tiger Attack On Neurotic Person : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की धनगढ़ी रेंज में सड़क पर घूम रहे एक विक्षिप्त व्यक्ति को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में वन विभाग के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ सर्च अभियान चलाकर जंगल से व्यक्ति के दो पैर पुलिस को बरामद हुए हैं।
Tiger Attack On Neurotic Person : मंगलौर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की धनगढ़ी रेंज का है मामला
मंगलौर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की धनगढ़ी रेंज में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं आज सुबह सड़क पर घूम रहे एक विक्षिप्त व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया और व्यक्ति को जंगल की तरह खींचकर ले गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की ढूंडखोज के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया तब तक गुलदार व्यक्ति को अपना निवाला बना चुका था। मौके से पुलिस को व्यक्ति के दो पैर बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बेरोजगरी मुद्दे पर भाजपा को घेरा
Tiger Attack On Neurotic Person : व्यक्ति को ढूढ़ने के लिए चलाया गया था सर्च आॅपरेशन
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी व गर्जिया पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नयाल ने बताया कि विक्षिप्त व्यक्ति काफी दिनों से इसी इलाके में घूमता रहता था। मंगलवार की सुबह धनगढ़ी के समीप अचानक बाघ ने उसपर हमला बोल दिया और जंगल की ओर खींचकर ले गया। सूचना मिलने के बाद विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया, काफी देर के बाद विक्षिप्त व्यक्ति के दो पैर व कपड़े बरामद हुए जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।