The Kashmir Files : कश्मीर पंडितों की असल जिंदगी पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा रही इस फिल्म की शूटिंग करने में मेकर्स को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारे खिलाफ फ़तवा भी जारी हुआ था।
The Kashmir Files : धमाल मचा रही फिल्म
कश्मीर फाइल्स भले ही एक छोटे बजट की फिल्म है और भले ही इस का प्रमोशन जोर से शोर से न किया गया हो लेकिन लेकिन कश्मीर पंडितों की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म और इसकी कास्टिंग हर किसी को पसंद आ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
The Kashmir Files : फ़तवा हुआ था जारी
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था और शूटिंग के आखिरी दिनों में उनके खिलाफ फतवा तक जारी हो गया था दरअसल विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने हाल ही में न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए यह बताया था कि फिल्म की शूटिंग हमारी पूरी जर्नी का एक छोटा सा हिस्सा थी पूरी रिसर्च लोगों तक पहुंचाना फिल्म के लिए पैसे जुटाना एक्टर्स को फिल्म के लिए साथ लाना है यह सब कुछ एक बड़ी चुनौती थी।
The Kashmir Files : पल्लवी ने बताई ये बाटे
उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग करना सबसे छोटा और आसान हिस्सा था हमने इस फिल्म को 4 साल समर्पित किए हैं पल्लवी जोशी ने बताया कि जब हमारे खिलाफ फ़तवा जारी हुआ तो हम इस फिल्म का आखिरी सीन शूट कर रहे थे। पल्लवी ने कहा कि उस समय मैंने विवेक से कहा कि चलो इस सीन को जल्दी ही खत्म करते हैं और एयरपोर्ट जाते हैं। पल्लवी ने आगे बताया कि सूट के दौरान हमें काफी चुनौतियां फेस करनी पड़ी थी।
ये भी पढ़े : खत्म हुआ इंतजार , ईद पर रिलीज़ होगी सलमान की ‘टाईगर 3’