TECNO POVA 6 Neo 5G Price : भारत में लॉन्च हुआ ये नया मोबाइल, इतनी है कीमत

TECNO POVA 6 Neo 5G Price : टेक्नो ने अपने पोवा सीरीज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत नया मोबाइल TECNO POVA 6 Neo 5G भारत में लॉन्च हो गया है। डिवाइस की खास बात यह है कि इसमें कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स हैं। यह 108 मेगापिक्सल कैमरा, एक्सटेंडेड तकनीक की मदद से 16GB तक रैम, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 5000mAh बैटरी जैसे कई दमदार स्पेक्स से लैस है। आइए, आगे इसका प्राइस और फुल डिटेल जानते हैं।

TECNO POVA 6 Neo 5G Price

  1. TECNO POVA 6 Neo 5G भारत में दो मेमोरी ऑप्शन में लॉन्च हुआ है।
  2. डिवाइस के 6जीबी रैम+128जीबी वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।
  3. टॉप मॉडल 8जीबी रैम+256जीबी का प्राइस 13,999 रुपये रखा गया है।
  4. दोनों मॉडल्स पर 1,000 रुपये का लॉन्च ऑफर बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  5. ग्राहकों को इसके लिए Midnight Shadow, Azure Sky और Aurora Cloud जैसे तीन कलर्स मिलेंगे।
  6. यह अमेजन साइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर 14 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।