Talibani government : अफगानिस्तान में तालिबान ने सरकार गठन कर मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंडजादा को अपना मुखिया चुनकर, अखुंडजादा के नेतृत्व में सरकार बनाई है । अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है वहीं नेताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है । सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि तालिबान में प्रधानमंत्री से लेकर उप प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाले नेताओं के नाम साफ हो चुके हैं ।
Talibani government : प्रधानमंत्री की पदभार संभालेंगे अखुंडजादा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तालिबानी नेता मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंडजादा अफगानिस्तान में प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगे जबकि नेता मुल्ला गनी बरादर उप प्रधानमंत्री की भूमिका निभाते नजर आएंगे बताया यह भी जा रहा है कि बराबर के साथ ही मुल्ला अबदस सलाम को भी मोहम्मद हसन असुंद के डिप्टी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंडजादा और मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अफगानिस्तानी सरकार में उप प्रमुख की भूमिका निभाते नजर आएंगे । प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया की अफगानिस्तानी सरकार में मुल्ला याकूब रक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे जबकि सिराजुद्दीन हक्कानी गृहमंत्री होंगे।
तालिबान ने जब से अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तभी से वह चर्चा में आ गया था वहीं बीते कुछ दिनों से अफगानिस्तान में बनने जा रही तालिबानी सरकार के गठन की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थी । बीते दिनों तालिबान में सरकार गठन को लेकर कई दावे किए गए थे लेकिन कुछ साफ नहीं हो पाया था वहीं मंगलवार को तालिबानी प्रवक्ता ने तालिबान में बनने जा रही सरकार के बारे में अहम जानकारी दी और मंत्रियों के नाम पर मोहर लगाई ।
ये भी पढ़े : Taliban government : काबुल में बनने जा रही है जल्द नई सरकार, तालिबानियों का ये नेता होगा नया हुक्मरान
ये है लिस्ट —
प्रधानमंत्री – मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंडजादा
उप प्रधानमंत्री 1- मुल्ला गनी बरादर
उप प्रधानमंत्री 2- मुल्ला अबदस सलाम
गृहमंत्री – सिराजुद्दीन हक्कानी
रक्षा मंत्री – मुल्ला याकूब
सूचना मंत्री – खैरुल्लाह खैरखैरख्वा
सूचना मंत्रालय में डिप्टी मंत्री – जबीउल्लाह मुजाहिद
डिप्टी विदेश मंत्री – शेर अब्बास स्टानिकजेई
न्याय मंत्रालय – अब्दुल हकीम
वित्त मंत्री – हेदयातुल्लाह बद्री
मिनिस्टर ऑफ़ इकनॉमी – कारी दीन हनीफ
शिक्षा मंत्री – शेख नूरुल्लाह
हज और धार्मिक मामलों के मंत्री- नूर मोहम्मद साकिब
जनजातीय मंत्री – नुरुल्लाह नूरी
ग्रामीण पूर्ण विकास और विकास मंत्री – मोहम्मद यूनुस अखुंदजादा
लोक निर्माण मंत्री – अब्दुल मनन ओमारी
पेट्रोलियम मंत्री – मोहम्मद एसा अकाउंट