Taliban government : अफगानिस्तान पर अपना पूरा कब्जा जमाने के बाद तालिबान अब काबुल में नई सरकार बनाने की पूरी तैयारी कर चुका है । आपको बता दे ईरान की तर्ज पर तालिबान काबुल में नई सरकार के निर्माण की घोषणा करने के लिए तैयार नजर आ रहा है । तालिबानी संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि तालिबान के सबसे बड़े धार्मिक नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा को अफगानिस्तान का सर्वोच्च नेता बनाया जा सकता है । तालिबानी संगठन के वरिष्ठ सदस्य की ओर से इस बात की जानकारी भी दी गई है कि अगले 3 दिन में काबुल में नई सरकार बन सकती है तालिबान इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार है । वहीं दूसरी ओर कहा यह भी जा रहा है कि तालिबान शुक्रवार यानी अगामी 3 सितंबर को अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाने का ऐलान कर सकता है ।
Taliban government : ईरान की तर्ज पर तालिबान में बनेगी सरकार
गौर करने वाली बात यह है कि तालिबान ईरान की तर्ज पर अफगानिस्तान में सरकार बनाने जा रहा है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान में सर्वोच्च नेता देश का सबसे बड़ा राजनीतिक और धार्मिक पदाधिकारी होता है इसी तर्ज पर तालिबान भी अफगानिस्तान में सरकार बनाने जा रहा है और मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा को अपना सर्वोच्च नेता बनाने जा रहा है ।
ये भी पढ़े : Afghanistan bomb blasts : काबुल एयरपोर्ट पर हुए दो बड़े बम धमाके, 13 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल
कौन है मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा–
तालिबानी नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा का नाम पहले भी सुर्खियों में छा चुका है । जी हां अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा होने के बाद ये नाम कई बार खबरों में आया था । बताया ये भी जा रहा है कि मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा तालिबान के सबसे बड़े धार्मिक नेता है और वह पिछले 15 साल से बलूचिस्तान प्रांत के कछला क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में कार्यत है । खबरों की माने तो नई सरकार के मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा तालिबान में गवर्नर प्रांतों के प्रमुख और जिला गवर्नर भी होंगे ।