Taliban entry in Pakistan : अफगानिस्तान में तालिबान ने पूरी तरह से डेरा डाल लिया है तो वहीं तालिबान की इस बड़ी कामयाबी पर पड़ोसी देश पाकिस्तान जश्न मना रहा है। वहीं पाकिस्तान के राजनेता लगातार तालिबान के समर्थन में बयानबाजी करते भी नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान की ओर से तालिबान को मिल रहे समर्थन के बीच पाकिस्तान में तालिबानी झंडे फहराए गए हैं । जी हां राजधानी इस्लामाबाद सहित पाकिस्तान के कई शहरों में तालिबान के झंडे लहराते नजर आए हैं।़
कब और कहां फहराया गया तालिबान का झंडा
यह घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है । जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के इस्लामाबाद के जामिया हफ्सा मदरसा में तालिबान का झंडा फहराया गया है । बताया जा रहा है कि जामिया हफ्सा पहले महिलाओं का मदरसा था कुछ समय बाद इसे कट्टरपंथियों ने बंद कर दिया था । यह मदरसा इस्लामाबाद की विवादित लाल मस्जिद के पास स्थित है । ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मस्जिद पर सैन्य कार्रवाई करने के आरोप में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
Taliban entry in Pakistan : मदरसा प्रबंधक का बयान
पाकिस्तान के एक अधिकारी ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि “जुहर की नमाज के बाद तालिबान के झंडे फहराए गए । अधिकारी का कहना है कि शासन को इस बात की जानकारी फौरन दे दी गई थी । इसके बाद सीनियर अधिकारियों को इस बात की सूचना दी गई ।पाकिस्तानी न्यूज़ वेबसाइट पर मदरसा प्रबंधक की ओर दी गई जानकारी भी सामने आ रही है । मदरसा प्रबंधक के की ओर से बताया गया है कि इन झंडों से उनका कुछ लेना देना नहीं है । मदरसा प्रबंधक ने जानकारी दी थी कि कुछ स्टूडेंट ने इसे मदरसे में फहराया था ।वहीं पाकिस्तानी पुलिस ने मदरसा प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा था कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए ।