T-20 World Cup 2021 : टी—20 वर्ल्ड कप की प्रभल दावेदार माने जाने वाली पाकिस्तानी टीम को आॅस्ट्रेलियन टीम ने पटकनी देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरूवार को पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मैच खेला गया था जिसमें आॅस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत हांसिल करते हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी एंट्री सुनिश्चित कर ली है।

T-20 World Cup 2021 : बल्लेबाजों ने रची संघर्ष से जीत तक की कहानी
टी—20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइल गुरूवार को आॅस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया जिसमें आॅस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में शानदार जीत हांसिल की और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के सपने को चकनाचूर करते हुए फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। बता दें शुरूआती दौर में महज़ 1 रन पर 1 विकेट के साथ संघर्ष कर रही आॅस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने वो कर दिखाया जिसकी आज असल मायनों में टीम को दरकार थी जहां पहले डेविड वॉर्नर ने टीम की स्थिति को काफी हद तक सुधारा तो वहीं वॉर्नर के बाद स्टॉयनिस ने मोर्चा संभालते हुए टीम को एक बार फिर से खड़ा किया और अंत में मैथ्यू के हैट्रिक सिक्स ने टीम को 6 गेंद पहले ही जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें : पद्मश्री के वो विजेता जिनको राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी किया नमन, देखें तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

T-20 World Cup 2021 :
2010 के इतिहास को एक बार फिर दोहराया
पाकिस्तान टीम को जहां इस बार वर्ल्ड कप टी 20 का प्रबल दावेदार माना जा रहा था तो वहीं गुरूवार को पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में आॅस्ट्रेलियन बल्लेबाजों ने ये साफ कर दिया की ऐसा सोचना काफी जल्दबाजी होगी। आॅस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की धूआंदार बैटिंग ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। वैसे आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं जब आॅस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को वल्ड कप से बाहर किया हो इससे पहले भी आॅस्ट्रेलिया ने 2010 में पाकिस्तान के खिताबी सपने को चकनाचूर कर दिया था।