Student Embraced Death : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले एक 12वी कक्षा के छात्र ने पढ़ाई से परेशान होकर पांच मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली मृतक का नाम 17 साल का वेदांशु ठाकुर बताया जा रहा है। जो नेवई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी ग्रीन सिटी फेस 2 का रहने वाला था। घटना के बाद जब पुलिस ने तलाशी ली तो छात्र की जेब से एक पेन और नोट मिला है। नोट अंग्रेजी में लिखा हुआ है।
सुसाइड नोट में लिखी कई सारी बातें
छात्र ने सुसाइड नोट के पहले पन्ने पर लिखा है कि, मुझे अंदर अही अंदर कुछ खाए जा रहा है, लगता है भूत है। लोगों को लगता है मैं खुद से बात करता हूं। मैं भगवान में विश्वास नहीं करता। दूसरे पन्ने में लिखा है कि, मुझे नहीं पता मैं क्यों लिख रहा हूं, पर स्कूल और पढ़ाई पसंद नहीं, और भी तरीके हैं सीखने के। अंग्रेजी के कई शब्दों का मैं सही उच्चारण नहीं कर पाता हूं, बहुत प्रयास किया। अब भी कर रहा हूं। ये साल 2022 मेरे लिए शुरू से ही अच्छा नहीं था। तीसरे पन्ने में उसने लिखा है कि, ब्लड ऑफ थर्सटी- माने खून की प्यास। मैं जीनियस या एक्सट्रा ऑर्डनरी नहीं हूं… पर फीलिंग एक्सप्रेस नहीं कर पाता। मुझे नहीं पता क्यों लिख रहा हूं, बस इतना पता है कि मैं डबल मास्क नहीं लगा सकता। आखरी पन्ने में लिखा है कि मैं थक गया हूं… बस अब मैं सोना चाहता हूं…
Student Embraced Death : पेरियोडिक टेस्ट ठीक से नहीं कर पाने से भी था परेशान
मृतक छात्र की क्लास टीचर विद्या सतीश ने बताया कि करीब पांच दिन पहले छात्र के चुपचाप रहने पर वह वाइस प्रिंसिपल के पास लेकर गई थी। पूछताछ में छात्र ने बताया था कि वो पेरियोडिक टेस्ट ठीक से नहीं कर पाया है। इस वजह से वह परेशान है। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा करके शव को परिवार वालों को सौंप दिया है.